{"_id":"690b975884a060b2ad0abad1","slug":"bhuiyan-tali-shrine-illuminated-with-lights-on-dev-deepawali-sitapur-news-c-102-1-stp1003-143613-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: देव दीपावली पर रोशनी से जगमग हुआ भुइयां ताली तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: देव दीपावली पर रोशनी से जगमग हुआ भुइयां ताली तीर्थ
Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम टकपुरवा स्थित भुइंया ताली तीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर ध्यान पूजन किया। इसके बाद दानपुण्य कर सुख समृद्धि का आशीष भी मांगा। शाम ढलने पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में भुइयां ताली तीर्थ परिसर को भक्तों ने 51 हजार दीपकों को प्रकाशमान कर रोशनी से जगमग बना दिया।
भक्तों ने भुइंया ताली तीर्थ पर स्थित माता पूर्वी देवी, बगलामुखी माता, भगवान शिव, शनिदेव मंदिर व हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। परिसर में आयोजित पूर्णिमा मेला में घर गृहस्थी के सामान के साथ खानपान सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं देर रात भुइंया ताली तीर्थ पर देव दीपावली पर पूरे परिसर को 51 हजार दीपकों से सजा कर रौशन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता, प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, महंत बजरंग मुनि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।