फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BDO office workers protest

भड़के मजदूरों ने घेरा बीडीओ दफ्तर

Wed, 18 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

मनरेगा में काम न मिलने से नाराज सैकड़ों मजदूरों ने बुधवार को किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बीडीओ दफ्तर का घेराव किया। आंदोलनकारी मजदूर पंचायत मित्रों पर डिमांड रिसीव न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे, जिससे ब्लॉक परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जॉब कार्ड धारक श्रमिक डिमांड रिसीव कराने पर अड़ गए। ब्लॉक मुख्यालय पर मजदूरों ने डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। इस पर बीडीओ ने कार्यक्रम अधिकारी को डिमांड रिसीव कराई तब जाकर प्रदर्शन थमा। विकास खंड पिसावां की एक दर्जन ग्राम पंचायतों के जॉब कार्ड धारक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


किसान मजदूर संगठन की अगुवाई में क्षेत्र के गुरसंडा, नेवदिया, हसनापुर, पखरपुर, फरीदपुर, कपसा, कैथुलिया, सहियापुर इत्यादि गांवों के सैकड़ों मजदूरों ने पंचायत मित्रों पर डिमांड रिसीव न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रदर्शन के बाद भी जब किसी अफसर ने सुध नहीं ली तो मजदूर भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए श्रमिकों ने बीडीओ कार्यालय घेर लिया और हंगामा करने लगे। घेराव के बाद बीडीओ उपेंद्र शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से वार्ता की। श्रमिक डिमांड रिसीव कराने की मांग पर अड़े थे। इस पर बीडीओ ने कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को बुलाकर डिमांड रिसीव कराई। जिसके बाद उग्र मजदूर शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed