फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BDO did not come out of the office even after protesting for half an hour

Sitapur News: आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद भी दफ्तर से बाहर नहीं निकले बीडीओ

Fri, 30 Aug 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
BDO did not come out of the office even after protesting for half an hour
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
पिसावां (सीतापुर)। आंगनबाड़ी केंद्रों के पुष्टाहार का वितरण कर रहीं स्वयं सहायता की महिलाएं बृहस्पतिवार को मानदेय और भाड़े की मांग व एडीओ आईएसबी को हटाने की मांग को लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंची। यहां महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आधा घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा और अमित यादव उनकी समस्याएं सुनने के लिए दफ्तर से बाहर नहीं निकले। इससे महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा और पैदल ही सीएम दरबार के लिए चल पड़ीं।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं के लखनऊ कूच करने की भनक लगते ही उच्चाधिकारियों की फटकार पर बीडीओ अमित यादव और एडीओ पंचायत इकराम अली व थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस बल के साथ महिलाओं को महमदापुर में रोका। उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने ब्लाॅक वापस आकर बीडीओ को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की सदस्य नींबू कली ने बताया कि 2020 के कोरोना काल से विकास खंड के 61 समूह आंगनबाड़ी के पुष्टाहार का वितरण कर रहे हैं। जिसका भाड़ा व मानदेय शासन द्वारा निर्धारित है। चार वर्ष बीतने के बाद महज छह माह का मानदेय व 18 माह का भाड़ा दिया गया है। शेष भाड़े व मानदेय की मांग समूहों की ओर से काफी लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए सीएम, डीएम, सीडीओ को कई बार पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बीडीओ व एडीओ आईएसबी की मिलीभगत से समूहों को पुराना भुगतान न कराने के बजाय नए समूहों को पुष्टाहार का वितरण कार्य देने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, एडीओ आईएसबी शिव प्रकाश दुबे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया।


एक माह में हो जाएगा भुगतान
बीडीओ अमित यादव ने बताया कि बकाया मानदेय व भाड़े के भुगतान को लेकर उच्चधिकारियों से बात हो गई है। एक माह में भुगतान हो जाएगा। समूह की समस्याएं एडीओ पंचायत देखेंगे। समस्याओं को लेकर पांच सितंबर को बैठक की जाएगी। एडीओ आईएसबी को हटाने व नए समूहों को कार्य न देने के आश्वासन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed