{"_id":"bdc0bb3b9e2f98c9a3693bad28925e6a","slug":"bdc-member-killed-in-truck-tractor-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में बीडीसी सदस्य की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में बीडीसी सदस्य की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में जहांगीराबाद मार्ग पर भोलागंज पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर गन्ना भरे ट्रक ने सामने से गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार बीडीसी सदस्य की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद मृतक के परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बिसवां के अहमदाबाद गांव निवासी मैकू (40) गांव से ही बीडीसी का चुनाव जीता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह किसी काम से बिसवां जा रहा था। बिसवां जाने के लिए वह एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो गया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज पुलिया के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के दाहिनी ओर बैठा मैकू उछलकर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मैकू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। बाद में ट्रैक्टर चालक व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।