{"_id":"681d024044016228e1011606","slug":"bar-association-terminated-voting-rights-of-200-lawyers-sitapur-news-c-102-1-stp1002-131895-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बार एसोसिएशन ने 200 वकीलों का मताधिकार किया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बार एसोसिएशन ने 200 वकीलों का मताधिकार किया समाप्त
Fri, 09 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 09 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बार एसोसिएशन, सीतापुर की ओर से 200 अधिवक्ताओं के मत देने का अधिकार समाप्त कर दिया गया है। बार एसोसिएशन का सक्रिय सदस्य न होने पर यह कार्रवाई की गई है। बार के महासचिव ने इन वकीलों से सदस्यता के संबंध में 14 मई तक आपत्ति तलब की है।
दरअसल, बार एसोसिएशन चुनाव की हलचल शुरू होने के बाद मतदाताओं की वर्तमान स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है। पड़ताल में पाया गया कि बार एसोसिएशन में पंजीकृत 200 अधिवक्ता प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं। इनमें कुछ अधिवक्ता किसी अन्य बार एसोसिएशन के सदस्य हैं जबकि ज्यादातर राजनीति, व्यापार अथवा किसी दूसरे कारोबार में सक्रिय हैं।
बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बॉयलाज के अनुसार ऐसे 200 अधिवक्ताओं का मताधिकार समाप्त कर दिया गया है। इनसे सदस्यता के संबंध में 14 मई तक आपत्ति प्रस्तुत करने को कहा गया है। हालांकि, ये सभी बार एसोसिएशन के सदस्य बने रहेंगे।