{"_id":"582cae824f1c1b57368ffd31","slug":"bank-pilar-dropped-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतार में धक्का-मुक्की, बैंक का पिलर गिरा, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतार में धक्का-मुक्की, बैंक का पिलर गिरा, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी लोगों की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को 9 दिन बाद भी राहत नहीं मिल सकी है। बुधवार को भी एटीएम के कंगाल रहने से बैंकों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। नए नोट खत्म होने से कई जगहों पर हंगामा भी हुआ। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
वहीं पिसावां में धक्का-मुक्की के बीच पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य गेट का पिलर ढह गया। चपेट में आकर लाइन में लगे कई लोग घायल हो गए। बुधवार को पूरे जिले में करीब 70 करोड़ रुपये बैंकों के खाते में जमा हुए, जबकि 15 करोड़ रुपये निकाले और बदले गए। बैंक में नोट बदलने आने वाले लोगों की अंगुली पर स्याही लगाई गई।
विज्ञापन
8 नवंबर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये की नोट पर पाबंदी लगा दी थी। कुछ दिनों में बैंकों में हालात सुधरने का दवा किया जा रहा था लेकिन नौ दिन बीतने के बाद भी लोग करेंसी के करंट से परेशान हैं। बुधवार को बैंक खुले तो कतार में लगने के लिए लोगों में होड़ लग गई। कई जगहाें पर अफरातफरी रही।
विज्ञापन
पिसावां के पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगी भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि बैंक के मुख्य गेट का पिलर ही ढह गया। इससे लाइन में लगी ग्राम बरम्हौला निवासी मनोरमा देवी (45) व सरवाडीह निवासी खुशीराम (35) समेत छह लोग घायल हो गए। लोगों ने आननफानन मलबा हटाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं थीं, जिसकी वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर चले गए। उधर, स्टेट बैंक ने नोट बदलने आने वालों की अंगुली पर स्याही लगाई, जिससे एक व्यक्ति दोबारा कैश न बदल सके। जिले के एटीएम पर भी भीड़ उमड़ती रही। शहर के अधिकतर एटीएम हांफते नजर आए।
आंख अस्पताल गेट पर यूनियन बैंक, कलेक्ट्रेट परिसर में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एटीएम, आईडीबीआई एटीएम बंद मिले। लहरपुर, महोली, बिसवां, मिश्रिख, सिधौली, महमूदाबाद आदि तहसीलों व क्षेत्रों में कैश किल्लत रही। जहां कहीं पर कैश खत्म हो गया वहां कतार में खड़े लोगों ने हंगामा भी किया। बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा 20 करोड़ रुपये कम जमा हुए। बुधवार को 70 करोड़ रुपये जमा हो सके, जबकि 15 करोड़ रुपये बदले व निकाले गए।