{"_id":"6a63aefbf2275af5450fd4c7","slug":"bank-employee-accused-of-fraud-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160751-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठगी का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठगी का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। कस्बा स्थित निजी बैंक के कर्मचारी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि कर्मचारी ने एफडी, क्रेडिट कार्ड और लोन के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
पीड़ितों के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सीताकुंड निवासी महबूब आलम बैंक में कर्मचारी है। उसने बैंक में रुपये जमा करने के नाम पर पीड़ितों से नकदी ली, इसके साथ ही फर्जी रसीद व दस्तावेज थमा दिए। कई लोगों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। कई ग्राहकों से एफडी कराने के नाम पर भी मोटी रकम ऐंठ ली। इसको लेकर बैंक में हंगामा हुआ था। उसके खिलाफ कई एफआईआर पहले से दर्ज हैं। करीब एक साल से महबूब को पुलिस तलाश रही थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। (संवाद)