Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ban on the manufacture, sale, and use of carbide guns

Sitapur News: कार्बाइड गन के निर्माण बिक्री और प्रयोग पर रोक

Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ban on the manufacture, sale, and use of carbide guns
सीतापुर। जिलाधिकारी ने जनपद की सीमा में कार्बाइड गन के निर्माण, भंडारण, परिवहन, क्रय, विक्रय और प्रयोग पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश दिवाली के अवसर पर बच्चों और किशोरों में पटाखों के साथ कार्बाइड गन के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए जारी किया गया है। इस गन से निकलने वाले रसायन और छर्रे आंखों में गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं, जिससे रोशनी जाने तक का खतरा रहता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजागणपति आर ने बताया कि कार्बाइड गन आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों और किशोरों के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। इस खतरे को रोकने के लिए तत्काल निवारक कार्रवाई आवश्यक थी। मौजूदा स्थिति की आकस्मिकता के कारण संबंधित व्यक्तियों को पूर्व सूचना देने का समय उपलब्ध नहीं था। इसलिए जनहित और लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एकपक्षीय आदेश पारित किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 एवं अन्य संबंधित विधियों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित सामग्री को जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, कोई भी दुकानदार, फुटकर विक्रेता अथवा ठेला एवं पटरी पर दुकान लगाने वाला व्यक्ति कार्बाइड गन अथवा उसे बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को न बेचेगा और न ही प्रदर्शित करेगा। कार्बाइड गन बनाने अथवा चलाने के उद्देश्य से कैल्शियम कार्बाइड की बिक्री एवं आपूर्ति नहीं की जाएगी। कैल्शियम कार्बाइड के वैध औद्योगिक उपयोग पर यह आदेश लागू नहीं होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed