फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bajrang Munidas met Kamlesh's family

कमलेश के परिवार से मिले बजरंग मुनिदास

Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Munidas met Kamlesh's family
महमूदाबाद (सीतापुर)। हिन्दूवादी नेता स्व. कमलेश तिवारी के बेटे पर रविवार को हुए हमले के बाद सोमवार को खैराबाद बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनिदास ने उनके घर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि गनर हटाने और अन्य मामलों में हो रही लापरवाही के मामले में वह सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में रहने वाले हिन्दूवादी नेता स्व. कमलेश तिवारी के बेटे पर शनिवार देर रात कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में उनका बेटा सत्यम और भाई सोनू बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को खैराबाद बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनिदास उनके घर पहुंचे। उन्होंने कमलेश तिवारी की माता, उनके बेटे सत्यम तिवारी, भाई सोनू तिवारी से हाल चाल जाना।
विज्ञापन

बजरंग मुनि ने कमलेश तिवारी के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। बजरंग मुनि ने कहा कि खराब हो चुके कैमरों को ठीक कराने और दोबारा गनर दिलवाने को लेकर डीएम से बात की जाएगी। सत्यम की नौकरी का जो वादा हुआ था, उसके लिए भी मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हुई कोई चूक
सीओ महमूदाबाद रविशंकर ने बताया कि जो गार्द तैनात थी, वह उनके घर की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। वह गनर नहीं थे जो उनके साथ जाते। जब सत्यम गए तो उनको साथ में किसी पुलिसकर्मी को लेकर जाना चाहिए था। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed