फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   baby died in woumbs

गर्भ मेें बच्चे की मौत

Sat, 21 Jan 2017 11:24 PM IST
sitapur
sitapur Updated Sat, 21 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
baby died in woumbs
pregnent - फोटो : amar ujala

परिवार का आरोप था कि डॉक्टरों ने लापरवाही की है, जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। साथ ही महिला की हालत भी बिगड़ गई। पुलिस से शिकायत करने के बाद परिवार महिला को लेकर लखनऊ गया है। 

विज्ञापन


हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर निवासी राकेश की पत्नी रेशमा गर्भवती थी। परिवार ने उसे रानी कोठी में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर शनिवार की शाम महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


यह देखते ही परिवार ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण शिशु की मौत हुई और अब प्रसूता की जान पर भी बन आई है। परिवार का यह भी कहना है कि महिला को पहले महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था, लेकिन इस अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज का भरोसा देकर मरीज को अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाया और तहरीर मांगी। वहीं महिला का तत्काल उचित इलाज कराने को कहा। जिसके बाद परिवार के सदस्य महिला को लेकर लखनऊ चले गए। इधर, अस्पताल की डॉ. नेहा गुप्ता ने बताया कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी।


इसी वजह से महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था। परिवार ने यहां बेवजह ही हंगामा काटा। समाचार लिखे जाने तक परिवार ने इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी थी। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed