फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam returned the chargesheet of 12 cases

आजम ने लौटाई 12 मामलों की चार्जशीट

Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Azam returned the chargesheet of 12 cases
सीतापुर। जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां ने रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से आई 12 मामलों की चार्जशीट को लेने से इंकार कर दिया है। आजम ने चार्जशीट न लेने का कारण मामलों का पूरा विवरण दर्ज न होना बताया है। जेल प्रशासन का कहना है कि चार्जशीट संदेशवाहक को वापस कर दी गई है।
विज्ञापन

सीतापुर जेल में सपा नेता आजम खां फरवरी 2019 से अलग-अलग मामलों में बंद हैं। उनके खिलाफ रामपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मामलों की चार्जशीट की नकलें 12 नवंबर को विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर भेजी गईं थीं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसके लिए विशेष संदेशवाहक को भेजा था।
विज्ञापन

आजम खां के चार्जशीट की नकलें लेने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होती। बताते हैं कि जिन मामलों की नकलें दी गईं, उसमें आठ मामले रामपुर की शहर कोतवाली, एक-एक मामला अजीमनगर, मिलक, स्वार और गंज कोतवाली में दर्ज हुआ था। उन मामलों की नकलें दिखाकर जेल प्रशासन की ओर से उसे लेने की बात कही गई। लेकिन आजम ने चार्जशीट की नकलों को नहीं लिया और लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम ने यह कहते हुए चार्जशीट लौटाई है कि जो दस्तावेज उनके पास भेजे गए थे, उसमें उससे संबंधित विवरण पूरी तरीके से नहीं दर्ज हैं। ऐसे में वह इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed