{"_id":"67e83bbb695a65fd5f017018","slug":"azam-khans-son-abdullah-met-him-in-jail-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129384-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आजम खां से पुत्र अब्दुल्ला ने जेल में की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आजम खां से पुत्र अब्दुल्ला ने जेल में की मुलाकात
Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जेल में पिता से मिलने पहुंचे अब्दुल्ला।
सीतापुर। जेल में बंद सपा नेता आजम खां से शनिवार को उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुलाकात की। जेल से निकलने के बाद वह मीडिया के सवालों से बचते दिखे। मीडियाकर्मियों के काफी कहने पर वह सबको ईद की बधाई देकर कार में बैठकर रवाना हो गए।
सजा होने के बाद 2023 के अक्तूबर माह में आजम खां को जिला कारागार लाया गया था। तब से वह जेल में बंद हैं। शनिवार को उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम जेल पहुंचे। उन्होंने आम मुलाकातियों की तरह ही प्रपत्र पूरे करने के बाद आजम खां से करीब एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की।
वह अपने साथ कुछ कपड़े और खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे थे। अब्दुल्ला से मीडियाकर्मियों ने कई बार पूछना चाहा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बाेला। सभी को ईद मुबारक कहकर चले गए। मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक सभा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारिब खान मौजूद थे।