{"_id":"60edda5f8ebc3e741112e88e","slug":"azam-khan-reached-sitapur-jail-after-64-days-sitapur-news-lko586803058","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 दिन बाद सीतापुर जेल पहुंचे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 दिन बाद सीतापुर जेल पहुंचे आजम खां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ मंगलवार को 64 दिन बाद सीतापुर जेल पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के साथ पुलिस उन्हें लखनऊ से लेकर जेल पहुंची। सपा सांसद आजम व अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में पिछले साल से बंद हैं। जेल में ही संक्रमित होने के कारण इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था।
कोरोना की दूसरी लहर में जेल में बंदियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें एक मई को आई रिपोर्ट में आजम खान समेत 13 बंदी संक्रमित मिले थे। कई दिन तक आजम का इलाज जेल में ही डॉक्टरों ने किया। हालत में सुधार न होने पर नौ मई को आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज हुआ। लखनऊ में इलाज के दौरान कई बार उनकी हालत बिगड़ी। लंबे समय तक चले इलाज के बाद अब वे स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मंगलवार को उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल लाया गया। सीतापुर जेल तक एसपी आरपी सिंह ने उनको सुरक्षित पहुंचाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अटरिया, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद होते हुए वह शहर में दाखिल हुए। आजम खान और उनके बेटे को एंबुलेंस से लखनऊ से लाया गया। शहर में एंट्री करते ही एसडीएम, सीओ पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह स्कॉट करते हुए दोपहर 12:30 बजे के करीब जेल पहुंचे। वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आजम खान और अब्दुल्ला को जेल के अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन
.
सपा नेता आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को नौ मई को जेल से लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार को 64 दिन बाद दोनों जेल आए है। दोनों को बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
- आरएस यादव, जेलर