फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto collided with tractor-trolley, elderly man died

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ऑटो, बुजुर्ग की जान गई

Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Auto collided with tractor-trolley, elderly man died
ऑटो में फंसी महिलाएं।
हरगांव। महोली तिराहे पर शनिवार सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऑटो आपस में टकरा गए। हादसे में ऑटो मेे सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरगांव के बक्सोहिया गांव निवासी सरिता देवी (36), तालगांव के वजीरपुर निवासी गुड्डी (40) एक अन्य 65 वर्षीय बुजुर्ग ऑटो में सवार होकर कस्बे की ओर जा रहे थे। महोली तिराहे के पास ऑटो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार बुजुर्ग उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सरिता देवी व गुड्डी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ऑटो चालक सेमरी मोतिमपुर निवासी रामशंकर व ट्रैक्टर चालक फिरोजपुर निवासी गजराज को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


g वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल : सिधौली। हाईवे पर बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा-मामी व भांजा घायल हो गए। मछरेहटा के हरिपालपुर निवासी महेंद्र (19) अपनी बाइक पर कमलापुर के रामपुर निवासी मामा हनुमान (42) व मामी किरन (38) को बैठाकर किसी काम से सिधौली जा रहे थे। इसी दौरान सिंहपुर मोड़ के निकट हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया। हनुमान व किरन को गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेंद्र का सीएचसी में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed