{"_id":"669d2b9e2856059674a778a619eda7bc","slug":"attempt-to-rape-of-schoolgirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से रेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की एक छात्रा (16) 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह गुरुवार को साइकिल से कॉलेज जा रही थी। ग्राम मरेली के निकट पहले से घात लगाकर खड़े एक युवक ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, वह उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। हालांकि छात्रा की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे कॉलेज के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक छात्रा को छोड़कर भागने लगा लेकिन छात्रों व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में छात्रा के परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा विजान ग्रंट निवासी प्रभात उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, छात्रा के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष जताया है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास जैसे मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर आरोपी युवक का बचाव किया है।