फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Arrested for strangling wife for land

जमीन के लिए पत्नी का गला घोंटने वाला गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested for strangling wife for land
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम जमीन के लिए पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। एसओ मानपुर विजयपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी कैलाश वर्मा को मोहरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के बेरहिमापुर निवासी मीरा देवी (35) का सोमवार देर शाम पति कैलाश वर्मा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोप था कि गुस्साए पति ने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना को लेकर हत्यारोपी कैलाश के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया था कि करीब दस वर्ष पहले मीरा की दूसरी सादी कैलाश के साथ गोरखपुर से हुई थी।
विज्ञापन

उसके बेटे कैलाश ने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन अपनी मीरा के नाम कर दी थी। कुछ समय बीतने के बाद मीरा अपने पहले पति के साथ दोबारा जाकर रहने लगी थी। करीब दो साल पूर्व महिला अपने दूसरे पति कैलाश के पास फिर से बिरहिमापुर लौट आई थी। इसके बाद से कैलाश मीरा को दी गई तीन बीघा जमीन वापस करने का दबाव बना रहा था। इसी विवाद में सोमवार देर शाम को कैलाश ने पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed