फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Arrange green fodder and straw in the cowshed

Sitapur News: गोशाला में हरे चारे और भूसे की व्यवस्था करें

Fri, 11 Aug 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Arrange green fodder and straw in the cowshed
महोली(सीतापुर)। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) ने गुरुवार को ब्लाॅक का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों संग बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने दो ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, पंचायत भवन और गोशाला की व्यवस्था देखीं। गोवंशों के लिए हरे चारे और भूसे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को जेडीसी केके सिंह ने ब्लॉक में बैठक की। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। इन्हें बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न पटलों सहित पंचायत ऑफिस, ग्रामीण आजीविका मिशन व शहीद स्तंभ का निरीक्षण किया। उन्होंने शहीद स्तंभ के चारों तरफ स्टील की रेलिंग लगाकर उसका सौंदर्यकरण कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उरदौली ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। कार्टरगंज ग्राम पंचायत में गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर भी भूसा व हरा चारा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जेडीसी केके सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की गई है, कुछ सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, बीडीओ प्रतीक सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इमरान, प्रभारी सीडीपीओ ममता यादव, जेई करन सिंह, मनमोहन सिंह एडीओ पंचायत एचके शुक्ला, दिनेश कुमार प्रजापति व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed