फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   App developed, BLOs will be able to revise voter list online

Sitapur News: एप विकसित, मतदाता सूची का ऑनलाइन पुनरीक्षण कर सकेंगे बीएलओ

Thu, 21 Aug 2025 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
App developed, BLOs will be able to revise voter list online
सीतापुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-बीएलओ मोबाइल एप विकसित किया है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रकों के अनुसार मतदाताओं के परिवर्धन, अपमार्जन और संशोधन की कार्रवाई मोबाइल एप से भी कर सकते हैं। यह कार्य बिना इंटरनेट के भी करने की सुविधा दी गई है। बिना इंटरनेट के किया गया कार्य मोबाइल एप पर सुरक्षित होगा। प्रत्येक डाटा को सर्वर पर अपलोड करना होगा। इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

पंचायत मतदाता सूची को पारदर्शी ढंग से पुनरीक्षित करने के लिए 19 अगस्त से बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य करना शुरू किया है। इसके साथ ही ई-बीएलओ एप से भी कार्य किया जा सकता है। मतदाता नामावली (मदर रोल) में प्रत्येक मतदाता के समक्ष एसवीएन (स्टेट वोटर नंबर) अंकित है। ई-बीएलओ मोबाइल एप में प्रत्येक मतदाता को एसवीएन व मतदाता क्रमांक के मार्फत सर्च किया जा सकता है। एप में लॉगिन करते ही मतदाता सूची डाउनलोड हो जाएगी।
विज्ञापन

बीएलओ मोबाइल एप से फीड की गई सभी सूचनाएं एसडीएम के पोर्टल पर प्रदर्शित होंगी। एसडीएम की ओर से अनुमोदित करने पर ये मतदाता सूची में अपडेट हो जाएंगी।मोबाइल एप पर बिना इंटरनेट के भी कार्य किया जा सकता है। बिना इंटरनेट के किया गया कार्य मोबाइल में ही सुरक्षित होगा। प्रत्येक डाटा को सर्वर पर अपलोड करना होगा, इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी। इस कार्य के लिए एप में दो स्क्रीन होंगी। सहायक जिला निर्वाचन अफसर पंचायत एवं नगरीय निकाय वीएल भार्गव ने बताया कि बीएलओ एप का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed