फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anshu and Puneet top the race

दौड़ में अंशू व पुनीत अव्वल

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anshu and Puneet top the race
सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीएम वे विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विशाल भारद्वाज ने किया। गौरी बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मिशन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंद बुद्धि बालकों की गुब्बारा दौड़ कराई गई जिसमें अंशू प्रथम, सुधांशु द्वितीय व आशीष तृतीय रहे। ये सभी विद्यार्थी गोंदलामऊ विकासखंड के थे। अस्थि विकलांग बालकों की 100 मीटर की दौड़ में पुनीत कुमार महोली प्रथम, शौर्य बिसवां द्वितीय व मानुष गोंदलामऊ तृतीय रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर मेकअप रेस कराई जिसमें हिमांशु एलिया प्रथम, ज्ञान प्रकाश परसेंडी द्वितीय व प्रांशु मिश्रिख तृतीय रहे। इसी तरह 44 प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। डीएम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न तहसीलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार स्वीप वाहनों को तहसीलों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति समाज की सोच में बदलाव लाना है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रमोद गुप्ता ने बताया कि विश्व दिव्यांगजन दिवस पर इस वर्ष की थीम पूर्ण सहभागिता और समानता है। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित, प्रांतीय प्रवक्ता मनीष पांडेय व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed