{"_id":"68bc7e2491e57f58d500fe02","slug":"another-person-also-lost-his-life-while-trying-to-save-a-drowning-youth-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139796-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डूब रहे युवक को बचाने में दूसरे की भी जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डूब रहे युवक को बचाने में दूसरे की भी जान गई
Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
मानपुर में युवकों की मौत के बाद बिलखते परिजन।
मानपुर (सीतापुर)। उलरा गांव के चमारनपुरवा में शनिवार को दो युवक तालाब में डूब गए। एक युवक सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कने गया था। उसे डूबते देख बचाने के लिए कूदा दूसरा युवक भी गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने तालाब से दोनों के शव बाहर निकाले।
चमारनपुरवा निवासी मोहित (23) ने गांव के पश्चिम स्थित तालाब में सिंघाड़े की फसल बोई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मोहित सिंघाड़े की फसल में दवा का छिड़काव करने के लिए डोंगी (छोटी नाव) के सहारे तालाब में गया। जैसे ही मोहित की डोंगी थोड़ा गहराई में गई तो वह डूबने लगी और वह पानी में चला गया। यह देखकर तालाब के किनारे खड़े बच्चे शोर मचाने लगे। तभी उधर से गुजर रहे गांव के ही अरुण (22) ने मोहित को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी।
वह डूब रहे मोहित के पास पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार मोहित ने अरुण का पैर पकड़ लिया। इस वजह से अरुण भी डूब गया। खबर सुनकर काफी ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव तालाब से निकाल लिए। परिवारों में कोहराम मचा है। प्रभारी थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मोहित के दो बच्चे व पत्नी का हाल बेहाल परिजनों के अनुसार मोहित की शादी हो चुकी थी। उनके दो बच्चे अंकुश (4) व अंकिता (3) हैं। वहीं, घटना के बाद से गर्भवती पत्नी मोनू का रो रो कर बुरा हाल है।