फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Another innocent died of fever

बुखार से एक और मासूम की मौत

Wed, 11 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another innocent died of fever
औरंगाबाद/रामगढ़। गोंदलामऊ में बुखार ने एक और मासूम की जान ले ली। छोटू एक सप्ताह से बीमार था। 30 गांवों में बुखार से करीब छह सौ लोग बीमार है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच में 15 मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। 56 दिनों में बुखार से अब तक 44 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड के गोमिदापुर मजरा रामगढ़ निवासी छोटू (3) को एक सप्ताह से बुखार था। परिवारीजनों ने सिधौली से उसका इलाज कराया। उसके बाद घर ले आए। रात में अचानक तबियत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौत हो गई। इसकी खबर पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर 36 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। एक मरीज को मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके अलावा सीएचसी की टीम ने पैरवा, सैदापुर, नगवा जयराम, कुनेरा, बबुरीखेरा, रामगढ़, रायपुर आदि गांवों का भ्रमण किया, जिसमें 14 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 24 गांवों में टीमें गईं। मरीजों का चेकअप कर दवाइयां दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed