फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Another child dies of fever

बुखार से एक और बच्चे ने दम तोड़ा

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another child dies of fever
सीतापुर में जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में गुल रही लाइट। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड की बुधवार को करीब आधा घंटा बिजली गुल रही। इसकी वजह से वहां पर भर्ती बच्चे व उनके तीमारदार परेशान रहे। जेनरेटर चलने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। तीन बच्चे भर्ती किए गए है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 10 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में गंभीर रूप से बीमार बच्चे भर्ती किए जाते हैं। बुधवार को करीब ढाई बजे अचानक वार्ड की बत्ती गुल हो गई। इससे यहां पर भर्ती बच्चे व उनके तीमारदार परेशान होने लगे। करीब तीन बजे जेनरेटर चलने पर वार्ड की आपूर्ति बहाल हो सकी। उसके बाद ही बच्चों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुखार के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। मछरेहटा इलाके के मीरपुर निवासी श्याम कुमार (2) को बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को इनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इसके अलावा रामकोट इलाके के अंकुल (9), रेउसा की आयुषी (2 माह) व इमलिया सुल्तानपुर के मोहित (12) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed