{"_id":"69dfee4635c089cea604cf29","slug":"anger-over-the-working-style-of-the-electricity-department-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154113-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली विभाग की कार्यशैली से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली विभाग की कार्यशैली से रोष
Thu, 16 Apr 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़ीं समस्याओं का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनने के लिए कोई अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। इस पर नाराज कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की ओर पैदल कूच कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार व अधिशासी अभियंता ने रेलवे स्टेशन के पास कार्यकर्ताओं को रोककर उनसे वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन पर किसान मान गए।
महमूदाबाद के सरैंया देवरिया पावर हाउस के जेई संतोष कुमार ने देवरिया गांव में 11 अप्रैल को किसानों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन तक मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज किसान यूनियन ने महमूदाबाद में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
किसानों का धरना शुरू होते ही जिम्मेदार आफिस छोड़कर चले गए। इससे नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल कूच कर दिया। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता एसके वर्मा, एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार व कोतवाल अनिल सिंह रेलवे स्टेशन के पास किसानों को समझाने पहुंचे।
विज्ञापन
किसानों ने देवरिया पावर हाउस के जेई पर कार्रवाई करने, किसानों के कनेक्शन वापस जोड़े जाने और बिना अनुमति स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग रखी। अधिकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस पर किसान लौट गए। तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार वर्मा ने बताया कि अगर समयबद्ध तरीके से मांगों को पूरा न किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।