{"_id":"61fd7664c05a866629533a89","slug":"anand-bhadauria-will-not-contest-mlc-elections-sitapur-news-lko616423129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद भदौरिया नहीं लड़ेंगे एमएलसी चुनाव, होगा नया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद भदौरिया नहीं लड़ेंगे एमएलसी चुनाव, होगा नया चेहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के बजे बिगुल के बीच सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने अपनी मंशा साफ कर दी है। वह इस बार एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी हाईकमान से बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। ऐसे में पार्टी अब जिले में किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। हालांकि, पार्टी किस पर दांव लगाएगी, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।
जिले में एमएलसी चुनाव का बिगुल बज चुका है। शुक्रवार को इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुुकी है। सात मार्च को एमएलसी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। पिछली बार जिले में हुए चुनाव में आनंद भदौरिया एमएलसी चुने गए थे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसको लेकर एमएलसी आनंद भदौरिया ने शुक्रवार को संशय खत्म कर दिया।
एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हो गई है। उनसे हुई बातचीत के बाद सहमति के आधार पर उन्होंने यह फैसला लिया है। ऐसे में अब आनंद एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे तो पार्टी किस पर दांव लगाएगी, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, जानकारों के अनुसार पार्टी में ही किसी नए चेहरे को उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन
एमएलसी आनंद भदौरिया द्वारा चुनाव न लड़ने का एलान करने के बाद अब नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस सबके बीच चर्चा है कि सपा सरकार में मंत्री रहे एक नेता को पार्टी चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि, तस्वीर नाम के एलान के बाद ही साफ हो सकेगी।
भारतीय जनता पार्टी किस को एमएलसी का उम्मीदवार बना सकती है, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। लोग कई नामों को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।