फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Amrit Sarovar will be built in Mirdahi Tola

मिरदही टोला में बनेगा अमृत सरोवर

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built in Mirdahi Tola
सीतापुर। शहर के मिरदही टोला में अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इस सरोवर का सौंदर्यीकरण करके पौधे लगाए जाएंगे। इस सरोवर को शहर में पिकनिक स्पॉट बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इससे उम्मीद है कि जल्द स्वीकृत मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने शहर में एक अमृत सरोवर बनाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया था। इस पर नगर पालिका ने शहर के मिरदही टोला में एक तालाब को चिह्नित किया है। अब इस तालाब का सौंदर्यीकरण करके अमृत सरोवर को मूर्ति रूप दिया जाएगा। इस सरोवर के आसपास फूलदार व छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे। तालाब तक जाने के लिए सीढ़ियां बनाई जाएंगी। प्रकाश व्यवस्था के लिए रंग बिरंगी लाइटें लगवाई जाएंगी। सरोवर पर आने वालों के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग लगाकर टाइल्स भी लगवाए जाएंगे। साफ पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगेगा। तालाब पर आने जाने वाले लोगों के लिए पार्किंग व कैंटीन की भी व्यवस्था की जाएगी। इस तालाब को शहर का एक पिकनिक स्पॉट बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सुबह शाम लोग फुरसत के समय कुछ देर तक यहां पर बैठकर आनंद ले सकेंगे। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। नगर पालिका का कहना है कि उम्मीद है जल्द ही यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा है प्रस्ताव
मिरदही टोला में अमृत सरोवर बनाया जाएगा। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed