{"_id":"5f5e47ac8ebc3e982106ffcf","slug":"ambulance-left-the-man-sitapur-news-lko5399836184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बुजुर्ग को छोड़कर निकली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बुजुर्ग को छोड़कर निकली एंबुलेंस
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सीएचसी पिसावां में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में एक बुजुर्ग को एंबुलेंस कर्मी खुले में ही डालकर मौके से चला गया। काफी देर तक बुजुर्ग जमीन पर ही पड़ा रहा। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महोली सीएचसी की एंबुलेंस जल्लापुर से गंभीर अवस्था में एक लावारिस बुजुर्ग को लेकर आई। सीएचसी के सामने उसे जमीन पर तड़पता छोड़कर निकल गई। उसे सीएचसी में भर्ती तक नहीं कराया। बुजुर्ग करीब दो घंटे तक जमीन पर धूप में पड़ा रहा। उसके आसपास तमाम लोग व अस्पताल के कर्मचारी निकलते रहे।
किसी ने उसकी हालत जानने की कोशिश नहीं की और न ही इलाज देने की जहमत उठाई। जब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो आननफानन में स्ट्रेचर मंगवाकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. विवेक ने बताया कि मरीज के साथ कोई नहीं था। वह उल्टी कर रहा था, उसके कुछ चोटें भी थी।