फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ambedkar statue installed in barn without permission in Sitapur removed after villagers protested

Sitapur News: बिना अनुमति खलिहान में स्थापित की आंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों के विरोध के बाद हटाई गई

Sun, 06 Apr 2025 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

सीतापुर में बिना अनुमति खलिहान में स्थापित की गई आंबेडकर की प्रतिमा ग्रामीणों के विरोध के बाद हटा ली गई। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल की। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
Ambedkar statue installed in barn without permission in Sitapur removed after villagers protested
इसी जगह स्थापित की गई थी प्रतिमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बिना अनुमति स्थापित की गई भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को ग्रामीणों ने हटा लिया है। गांव में विरोध के बाद मामला थाने तक पहुंचा। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


मामला रामकोट थाना इलाके के लोधौरा गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बिना किसी से चर्चा किए शनिवार की रात खलिहान की जमीन पर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। पांच वर्ष पहले इसी स्थान पर वट वृक्ष था। गांव की महिलाएं इस पर वट सावित्री पूजा करती थीं। पेड़ सूखने के बाद यह जगह खाली हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Navami 2025 : राम मंदिर के बाहर लगी लंबी कतारें, ड्रोन से हुई सरयू जल की बारिश; 12 बजे होगा सूर्य तिलक, ऐसे देखें लाइव
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोग दोबारा इस जगह पर पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले ही बिना किसी अनुमति कुछ लोगों ने रात में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह हम लोगों ने देखा तो पता चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर रामकोट पुलिस के साथ थाना कोतवाली देहात, कोतवाली खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है। 

रामकोट थाना प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि प्रतिमा को ग्रामीणों ने स्वयं हटा लिया है। कोई भी विवादास्पद स्थिति नहीं है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed