फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Alvida namaz today

अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

Thu, 30 Jun 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को होने वाली नमाज को लेकर इबादतगाहों को सजा दिया गया है।  
विज्ञापन

नमाज को लेकर मस्जिदों व इबादतगाहों को साफ-सुथरा कर उन्हें सजाया जा रहा है।

उनकी रंगाई-पोताई भी मुकम्मल कराई गई है। साथ ही लोगों ने भी अलविदा नमाज की तैयारियां कर ली हैं। हाफिज जलीस बताते हैं कि रमजान का आखिरी जुमा होने के कारण उसे अलविदा की नमाज कहा जाता है। हालांकि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा का खास खुतबा पढ़ा जाता है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अमले ने भी अलविदा नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। नमाज को लेकर बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। इसी तरह किसी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस महकमे ने भी कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पर्याप्त मात्रा में मिलेगी बिजली
एसडीओ रवि कुमार का कहना है कि नमाज के वक्त पर्याप्त बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि विभाग के जेई व अन्य अफसर भी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। 

अलविदा को लेकर सफाई व पानी व्यवस्था दुरुस्त
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अनुपम शुक्ला ने बताया कि अलविदा नमाज को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मस्जिदों के पास साफ-सफाई करा दी गई है। पानी की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।  


चाक-चौबंद रहेगी पुलिस सुरक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज सोनकर ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा नमाज के मद्देनजर पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिन मस्जिदों में अलविदा की नमाज होगी, वहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि थानों को भी मांग करने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ पुलिस टीमों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। थानेदार अपने क्षेत्रों में लगे रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed