फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Alternate routes not found in the layout plan

Sitapur News: ले-आउट प्लान में नहीं मिले वैकल्पिक मार्ग

Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Alternate routes not found in the layout plan
सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शहर के सिविल लाइन में स्थित जिला चिकित्सालय के नये भवन के लिए स्वीकृत जमीन का निरीक्षण कर ले आउट प्लान को मौके पर परखा। इस दौरान ले-आउट में वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने व अस्पताल के अंदर मार्गों की चौड़ाई कम मिलने पर इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम को सर्वे करके नया प्रस्ताव तैयार कराने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों को एक सप्ताह में अस्पताल का संशोधित प्लान उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का नया भवन करीब 99 करोड़ से सिविल लाइन इलाके में 13 बीघा जमीन पर बनेगा। इसके लिए शासन की तरफ से चार करोड़ की पहली किस्त राशि भी जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। ले-आउट प्लान दिखाया। कहा कि वाह्य रोगी विभाग के लिए पर्याप्त स्थान चिह्नित करें। इसके साथ ही उन्होंने परशुराम चौक से जिला चिकित्सालय के नये भवन को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग से संबंधित स्थलों का भी देखा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed