{"_id":"683d2dc8c0896f63140f2a2a","slug":"altercation-with-dairy-operator-over-low-fat-content-in-milk-in-sitapur-two-parties-clashed-with-sticks-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दूध में फैट कम निकलने पर डेयरी संचालक से कहासुनी, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दूध में फैट कम निकलने पर डेयरी संचालक से कहासुनी, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; पांच घायल
Mon, 02 Jun 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:21 AM IST
सार
दूध में फैट कम निकलने पर डेयरी संचालक और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की रात डेयरी में दूध बेचने के दौरान संचालक और गांव के युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस से भी दोनों पक्ष के दबंग भिड़ गए। इसके बाद थाने से पहुंची पुलिस ने मामला कंट्रोल किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना सकरन थाना क्षेत्र के मुन्नूपुरवा मजरा सैदापुर गांव की है। गांव निवासी सुरेश यादव दूध की डेयरी का संचालन करता है। रविवार की रात करीब 8.30 बजे दूध में कम फैट आने पर गांव के ही विनीत से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों समझाने की कोशिश की। लेकिन, हमलावर पुलिस से भी भिड़ गए। हालात बेकाबू देख पीआरवी ने थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया। मारपीट में अरविंद, भारत, राम सिंह, विनीत, विजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी सांडा भेजा। एक पक्ष के सुरेश की तहरीर पर विजय, विनीत, मनीष, अंकुर के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष से विनीत की तहरीर पर सुरेश, अमन, शिवम और संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि दोनों ओर में तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में स्थित सामान्य है।