फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Along with victory, discipline was also taught

Sitapur News: जीत के साथ अनुशासन का भी पढ़ाया पाठ

Fri, 23 Feb 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Along with victory, discipline was also taught
सीतापुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सियासी पिच पर ओपनर बनकर उतरे। अपने तरकश के तीरों से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अनुशासन का पाठ पठाया। जीत की गारंटी दी। मेहनत का फल बताया। सीएम की कुर्सी तक पहुंचने की राह बताई। जनप्रतिनिधियों से लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि आप कैमरे की नजर में है। यानि हर गतिविधि आपकी रिकाॅर्ड हो रही है। इन मंत्रों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं तो बोले अब जीत का गारंटी पक्की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कही भी जाएं तो दीवार पर लिखा होता है कि आप कैमरे की नजर में हैं। इसका मतलब है कि आप अपनी नजर में भले ही कुछ छुपा रहे हों, लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा में जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक पर नजर रहती है। हर समय मॉनिटरिंग होती है। मुख्यमंत्री का इशारा ऐसे लोगों पर था जो पार्टी की आड़ में बहुत कुछ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यह मंत्र खूब भाया। तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सीएम हूं। आपकी ही तरह कभी कार्यकर्ता बनकर काम करता था। मेहनत का फल यह है कि आज सीएम हूं। वादा करता हूं कि एक दिन आप भी बड़े पदों पर आसानी होंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो एक सामान्य कार्यकर्ता को पीएम से लेकर सीएम तक बनाती है। पार्टी में सर्वोपरि अनुशासन है। यह अनुशासन सभी को बनाए रखना है। पार्टी भले ही आपको कितनी बड़ी जिम्मेदारी दे दे, लेकिन समर्पण सिर्फ पार्टी व जनता की सेवा रखना है।
विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है। विश्व में सबसे अधिक सांसद, विधायक, जिला पंचायत, प्रधान, ब्लॉक प्रमुख भाजपा के है। यह सब कार्यकर्ताओं के परिश्रम समर्पण के कारण मिला है। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचे है। इसलिए कार्यकर्ता अपने आपको पार्टी का सर्वोपरि मानकर जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की नियत में थी खोट,अब कर रहे क्षेत्रीय समझौता
मुख्यमंत्री ने कहा कभी कांग्रेस का पूरे देश में कब्जा था। केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकारें कांग्रेस की थी। अब हाल यह है कि वह क्षेत्रीय पार्टियों से समझौता कर रही है। यह इसलिए हुआ है कि कांग्रेस की नीति व नियत दोनों ठीक नहीं थी।


नैमिष की धरती को प्रणाम
मुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य की धरती को प्रमाण किया। महर्षि दधीचि व वेदव्यास का नाम लिया। उन्होंने कहा यह धरती ऋषि मुनियों की धरती रही है। यहां पर पुराणों की रचना हुई है। इस पुण्य धरती को शत-शत बार प्रणाम करता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब बहुत भाग्यशाली हैं कि इस तपोभूमि पर जन्म लेने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed