{"_id":"58efb4c34f1c1b9f36cf8b61","slug":"alligator-see-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में दिखा घड़ियाल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में दिखा घड़ियाल, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सात फीट लंबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को शारदा सहायक नहर में घड़ियाल दिखने से हड़कंप मच गया। नहर में घड़ियाल आने की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे काबू किया और उसे शारदा सहायक नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र होकर शारदा सहायक नहर गुजरी है। गुरुवार की सुबह कुछ लोग जब मोहद्दीपुर पुल के करीब से गुजरे, तभी लोगों ने नहर में एक घड़ियाल को देखा। नहर में घड़ियाल दिखते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यही नहीं उसे देखने के लिए आसपास के दर्जनों लोग नहर पटरी पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम भी पहुंची, जिसने घड़ियाल को काबू में किया। जिसके बाद वनकर्मी उसे एक पिकअप वाहन में लादकर शारदा नदी के किनारे ले गए, जहां पर वनकर्मियों ने घड़ियाल को शारदा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
घड़ियाल की लंबाई पांच फीट के करीब बताई जा रही है। डीएफओ राकेश चौधरी ने बताया कि यह घड़ियाल शारदा नदी से ही नहर में आ गया था। उसे सकुशल वापस शारदा नदी में छोड़ दिया गया है।