{"_id":"67e44b9235dcc1fa82044264","slug":"allegations-of-rigging-in-the-selection-of-workers-sitapur-news-c-102-1-slko1052-129231-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार्यकर्ताओं के चयन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार्यकर्ताओं के चयन में धांधली का आरोप
Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में धांधली के आरोप लग रहे हैं। इसकी शिकायतें डीएम और सीडीओ से की गई हैं। खैराबाद क्षेत्र में धांधली के अधिक आरोप लग रहे हैं।
खैराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगौतीपुर की रुचि यादव ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर कहा है कि प्रथम चरण में सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सत्यापन के बाद कहा गया था कि जॉइनिंग लेटर बाद में दिया जाएगा। 18 मार्च को जब नियुक्तिपत्र वितरित किए गए, तब मेरा नाम नहीं था।
सीडीपीओ ने कहा कि ब्लॉक में बुलाकर नियुक्तिपत्र दिया जाएगा। कार्यालय जाने पर पता लगा कि जॉइनिंग लेटर दूसरे को दिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भिठौरा की रिचा मिश्रा ने भी चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग सीडीओ से की है।
विज्ञापन
इसी तरह कई अन्य केंद्रों की भी शिकायतें सीडीओ को प्राप्त हुई हैं। सीडीपीओ खैराबाद अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मीटिंग में हूं। बाद में जानकारी दे पाएंगे।