फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegations of rigging in SP's nomination, former minister sitting on dharna

Sitapur News: सपा का नामांकन में धांधली का आरोप, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री

Wed, 15 Mar 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in SP's nomination, former minister sitting on dharna
सीतापुर के महमूदाबाद में रामकुंड चौराहे पर मौन होकर अपने समर्थकों के साथ विरोध जताते पूर्व मंत
सीतापुर। सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के सदस्यों के नामांकन में चुनाव अधिकारियों पर मनमानी का आरोप सपा ने लगाया है। उनका कहना है अधिकांश समितियों में ताला लगा रहा। इससे सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नामांंकन नहीं कर सके। सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा ने महमूदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर समर्थकों के साथ दो घंटे तक धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


जिले की 194 सहकारी समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार का नामांकन दाखिल करने की कार्यवाही निर्वाचन अधिकारियों से ओर से की गई। यह कार्य सुबह 10 से शाम चार बजे तक होना था। तमाम समितियों में ताला बंद होने और चुनाव अधिकारियों के न पहुंचने के आरोप लगे हैं। महमूदाबाद ब्लॉक में 12 और पहला में 11 समितियों पर नामांकन पत्र मिलने थे। इसको लेकर सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा अपने समर्थकों के साथ राम कुंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा पर दो घंटे धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन


नरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को सहकारी समितियों पर संचालक का चुनाव के लिए नामांकन होना था लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में महमूदाबाद ब्लॉक व पहला ब्लॉक की किसी भी समिति पर कोई चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचा। भाजपा के नेताओं ने संचालक मंडल का नाम पहले से ही चयन कर लिया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि समितियों में ताला पड़ा है कोई भी चुनाव अधिकारी और कर्मचारी समितियों पर नहीं पहुंचे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले बुलाकर जिनको संचालक बनाना है उनके नामांकन किसी अन्य स्थान पर भरवाकर जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, इकबाल हुसैन अंसारी, जय सिंह यादव, मो. शफीक सैफी, शेखर यादव आदि मौजूद रहे। एलिया ब्लॉक साधन सहकारी समिति कुसुमा में चुनाव कराने पहुंचे चुनाव अधिकारी संजय प्रजापति की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर सौरभ मिश्रा ने की। इसकी जांच सहायक निबंधक सहकारिता ने की तो वह झूठी पाई गई।

आरओ ने दाखिल किए नामांकन
मछरेहटा ब्लॉक की 11 समितियों में नामांक दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी मयंक बाजपेई ने बताया कि प्रत्येक समितियों से एक-एक नामांकन प्राप्त हुए हैं। रामपुर मथुरा में सात समितियों पर नामांकन दाखिल किए गए। विकास खंड ऐलिया की नौ समितियों पर सभी संचालक के पदों पर एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अन्य ब्लॉकों में आरओ की ओर से नामांकन दाखिल किए गए।

नामांकन पत्र न देने का लगाया आरोप, समिति में लगा ताला
लहरपुर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रायपुर गंज में चुनाव अधिकारी के न आने पर लोग तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम के बैठक में होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। सहकारी समिति बसंतीपुर में किसी भी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र न देने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पिसांवा ब्लॉक की साधन सहकारी समिति सेजखुर्द के औलियापुर निवासी राव वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह नामांकन करने के लिए सुबह ही समित कार्यालय पर पहुंच गये थे लेकिन समिति बंद रही। इसी गांव के रामदयाल, बिनोद, शिवओम ने बताया गांव में अधिकांश लोगों को चुनाव की जानकारी ही नहीं थी। बरगावां निवासी जसवंत सिंह व रामजी ने बताया साधन सहकारी समिति बरगावां में ताला लगा रहा।


निराधार हैं आरोप
193 सहकारी समितियों में नामांकन दाखिल किए गए है। कसमंडा ब्लॉक की किंधौलिया समिति के सचिव के बीमार होने के कारण यहां नामांकन प्रक्रिया नहीं हो सकी। समितियों में ताला बंद होने और नामांकन पत्र न दिए जाने के आरोप निराधार हैं।
नवीन चंद्र शुक्ला, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed