{"_id":"6a455dec476626c0b40defec","slug":"allegation-of-dowry-harassment-fir-registered-against-five-in-laws-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159188-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच ससुरालीजनों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच ससुरालीजनों पर एफआईआर दर्ज
Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। रामपुर बरौरा गांव निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता श्रेया श्रीवास्तव के अनुसार उनका विवाह 8 दिसंबर 2022 को लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिलनगर निवासी अमन श्रीवास्तव से हुआ था। आरोप है कि विवाह में 20 लाख रुपये नकद, जेवर व अन्य सामान देने के बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित और मारपीट की जाती थी।
पीड़िता ने बताया कि 29 अप्रैल को उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उनके ससुराल पक्ष में पति अमन श्रीवास्तव, सास शुभा श्रीवास्तव, देवर आकाश श्रीवास्तव, मौसिया सास विभा श्रीवास्तव और मामा गौरव श्रीवास्तव शामिल हैं। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।