{"_id":"5f21a2b18ebc3e639b720915","slug":"all-bankers-should-complete-the-target-on-time-sitapur-news-lko533002717","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बैंकर्स समय से पूर्ण करें लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बैंकर्स समय से पूर्ण करें लक्ष्य
विज्ञापन
सीतापुर। सभी बैंकर्स कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें। 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियोवाली बैंकों के जिला समन्वयक तत्काल इसमें सुधार करें।
यह निर्देश डीएम अखिलेश वितारी ने बैंकों के कार्य की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने फसल बीमा से संबंधित समस्त कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने एवं पोर्टल पर फीडिंग भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
केसीसी डेयरी के अंतर्गत लोन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड-19 एमएसएमई उद्योग के लिए कर्ज एवं आर्थिक पैकेज जीईसीएलएस, केसीसी तथा अन्य कृषि लोन पीएम किसान योजना के साथ-साथ सरकार की ओर से प्रायोजित ऋण योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाली बैंकों नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तथा यूको बैंक के जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि तत्काल इसमें सुधार करें। डीएम ने कहा कि बैंकों में कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैंकों में आने वाले ग्राहकों को मास्क उपलब्ध कराए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाए। बैंकों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य भी सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।