{"_id":"683365b6c992d1fdd60286b4","slug":"all-arrangements-should-be-completed-before-the-strike-sitapur-news-c-102-1-slko1037-133053-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हड़ताल से पहले मुकम्मल हों सभी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हड़ताल से पहले मुकम्मल हों सभी व्यवस्थाएं
Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली कर्मचारियों की 29 मई से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर वैकल्पिक विकल्प लगातार तलाशे जा रहे हैं। मुख्य अभियंता ने रविवार को अफसरों के साथ बैठक करके सभी इंतजाम पूरे करने की सख्त हिदायत दी।
मुख्य अभियंता विवेक अस्थाना ने कहा कि मैनपॉवर की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी वैकल्पिक उपाय तलाश लिए जाएं। आंधी-पानी की वजह से जहां-जहां पर बिजली के खंभे गिरे हैं या पोल टूट गए हैं, इन सभी को जल्द दुरुस्त कर दिया जाए।
अफसरों से बिजली ठेकेदारों की मैन पॉवर, बिलिंग एजेंसी की मैनपॉवर, आईटीआई के विद्यार्थियों की मैनपॉवर सहित तमाम बिदुंओं पर जानकारी मांगी है। अफसरों ने बताया कि हड़ताल के दौरान इन एजेंसियों के पास मौजूद मैनपॉवर से ही काम चलाया जाएगा। वहीं मुख्य अभियंता ने अफसरों को सख्त हिदायत दी कि वह आम जनता का अवश्य फोन उठाएं। उपकेंद्रों के फोन हर समय क्रियाशील बने रहे। फॉल्ट होने पर तत्काल दुरुस्त करें।