{"_id":"ff54e60848deb40f64df93e12b656568","slug":"akhilesh-guvernment-is-running-on-modi-s-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अखिलेश सरकार भी मोदी सरकार की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार भी मोदी सरकार की राह पर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी, मनरेगा, विधवा-वृद्धा व विकलांग पेंशन, अल्पसंख्यक छात्रवृद्धि, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंकअप करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन को आधार से जोड़ने का निर्णय लिया है। समाजवादी पेंशन के जिले में 88 हजार 914 लाभार्थी हैं। इनमें से 78500 लाभार्थियों के खाते में पेंशन के छह हजार रुपये सालाना भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
10 हजार 414 लाभार्थियों के खाते त्रुटिपूर्ण होने की वजह से इन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई है। त्रुटिपूर्ण खातों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 9113 नए लाभार्थियों को चयन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से पूर्व में प्राप्त दो लाख सत्तर हजार आवेदनों में से ही नए लाभार्थी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों का बेसलाइन सर्वे कराने के निर्देश भी शासन से मिले हैं। सर्वे कार्य 30 जून तक पूरा करना है। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण सुनील कुमार ने बेसलाइन सर्वे को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन तय की है।
आधार से लिंकअप करने का शासन से फरमान मिलने के बाद इसकी कवायद भी चालू कर दी गई है। आधार से जुड़ने वाली राज्य सरकार की यह पहली योजना है।