{"_id":"68ab5112e14d7b3fa00ed6af","slug":"after-the-dispute-the-police-resorted-to-lathi-charge-two-innocent-people-were-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-138884-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाद के बाद पुलिस ने बरसाईं लाठियां, दो मासूम चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाद के बाद पुलिस ने बरसाईं लाठियां, दो मासूम चोटिल
Sun, 24 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के जमा दिखी पुलिस।
लहरपुर (सीतापुर)। सीओ व अग्निशमन कार्यालय के पास स्थित भूमि पर बसे अनुसूचित जनजाति के लोगों को पुलिस ने पीट दिया। आरोप है कि रविवार को अग्निशमन कर्मियों और लोगों के बीच लकड़ी रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। लहरपुर पुलिस ने मौके पर जाकर लाठी-डंडे चलाए। इसमें दो मासूम जख्मी हुए हैं। साथ ही 15 पीड़ितों पर ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
करीब 50 सालों से अनुसूचित जनजाति के लोग इस स्थान पर रह रहे हैं। इसके बाद से ही यहां सीओ कार्यालय व अग्निशमन कार्यालय बनाया गया है। रविवार दोपहर को जब विवाद हुआ तो पहले कुछ महिलाओं ने विरोध जताया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और उनकी तरफ से भी लाठियां और ईंट चलाई गईं।
घटना में पुलिस की लाठियों से दो मासूम बच्चे राज (3) महिला (10) घायल हो गए। पीड़ितों ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में अग्निशमन प्रभारी सुरेंद्र अवस्थी के पैर में पत्थर लगने से घायल हो गए हैं। उनकी तहरीर पर 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।