फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the death of the married woman, the maternal side created a ruckus.

Sitapur News: विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष का हंगामा

Fri, 19 Sep 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
After the death of the married woman, the maternal side created a ruckus.
सीतापुर (सदरपुर)। बजेहरा गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत के बाद थानाध्यक्ष व स्थानीय पुलिस ने लापरवाही बरती। इसका खामियाजा पुलिस के साथ ग्रामीणों को भी झेलना पड़ा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा काटा, ग्रामीणों ने जब लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट की गई। चार थानों की पुलिस व सीओ महमूदाबाद को मोर्चा संभालकर रात में शव का अंतिम संस्कार कराना पड़ा।
विज्ञापन

सुखावांखुर्द गांव निवासी सोनम (22) की शादी 19 अप्रैल 2024 को बजेहरा निवासी नीरज के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर सोनम का शव घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला था। हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात जब शव बजेहरा गांव पहुंचा तो मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा काटा। घर में भी घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही बाइक भी तोड़ दी गई। हंगामा कर रहे लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को रास्ते में घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। जब ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया गया तो हंगामा कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसके बाद थानाध्यक्ष सदरपुर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।


सीओ महमूदाबाद ने रामपुर मथुरा, थानगांव समेत चार थानों की पुलिस भेजी। पुलिस की सख्ती के बाद 8:30 बजे शव का अंतिम संस्कार हो सका। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करने में अड़चन डाल रहे थे। आरोपी पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed