{"_id":"687a91b2e77e926b5f034fd3","slug":"after-standing-in-line-for-hours-only-one-sack-of-fertilizer-remained-sitapur-news-c-102-1-stp1003-136610-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घंटों में लाइन लगने के बाद रही एक बोरी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घंटों में लाइन लगने के बाद रही एक बोरी खाद
Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। यूरिया के लिए किसानों को घंटों में लाइन में लगना पड़ रहा है। साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं है और प्राइवेट खाद विक्रेता यूरिया उपलब्ध न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
केसरीगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित इफ्को बाजार उर्वरक बिक्री केंद्र पर शुक्रवार को पुरुष व महिला किसानों की भारी भीड़ लगी रही। चक नबीनगर निवासी मोबीन, ग्राम बरौली निवासी आनंद, ग्राम मल्लापुर निवासी शमशाद व नगर के बसैया टोला निवासी मोहम्मद एकलाख ने बताया कि बिक्री केंद्र द्वारा आधार कार्ड और अंगूठा लगाने पर मात्र एक बोरी खाद दी जा रही है, जो जरूरत से काफी कम है।
किसानों ने कम से कम पांच बोरी यूरिया देने की मांग की। केंद्र प्रभारी अशोक ने बताया कि प्रति किसान एक से दो बोरी यूरिया 266.50 रुपये की दर से उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सभी किसानों को खाद मिल सके।
विज्ञापन
यूरिया खाद की उपलब्धता को लेकर सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव सिद्धार्थ कुमार आर्य ने बताया कि क्षेत्र की आठ समितियों में से भगौतीपुर, शरीकपुर, कसमंडा, अकबरपुर, शेरपुर साधन सहकारी समितियों पर शुक्रवार को खाद पहुंच गई है, शनिवार से इन समितियां पर खाद की बिक्री की जाएगी।