फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After Jitin, the phase of resignation from Congress started

जितिन के बाद कांग्रेस से इस्तीफे का दौर शुरू

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
After Jitin, the phase of resignation from Congress started
महोली/ हरगांव। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद सीतापुर जनपद के कई कांग्रेस पदाधिकारी व समर्थकों ने कांग्रेस से किनारा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महोली में जिला युवा कांग्रेस सीतापुर के महासचिव राहुल शुक्ला ने 12 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अपने पद व सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगे जितिन प्रसाद के दिशा निर्देश में काम काज किया जाएगा। युवा कांग्रेस महोली विधानसभा के अध्यक्ष आनंद सागर ने भी कई समर्थकों सहित अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा जाने की बात कही है। जितिन के भाजपा में जाने के बाद उनके समर्थकों का कांग्रेस से जाना लगभग तय माना जा रहा था।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने वालों में कृष्णा कुमार दीक्षित, श्रवण कुमार शुक्ला, रमेश सिंह, प्रेम किशोर, पंकज शुक्ला, अंशुमान, गुड्डू पटेल, अतुल मिश्रा, त्रिजुगी नारायण, चतुर्भुज मिश्रा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव में भी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महासचिव अरुणेश त्रिपाठी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद में आस्था व्यक्त करते हुए अपने साथियों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देकर समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कमल किशोर वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, हरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राम सेवक भार्गव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed