{"_id":"69d00b2ea8d1207e91032fb4","slug":"after-a-dispute-the-elder-brother-shot-the-younger-one-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153292-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली
Sat, 04 Apr 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद इलाज करते चिकित्सक।
महोली। इलाके के गांव कैमहरा में शुक्रवार रात बड़े भाई ने आपसी विवाद के बाद छोटे भाई को गोली मार दी। आरोपी ने तमंचे से लगातार तीन राउंड फायरिंग की। छोटे भाई को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
गांव निवासी चुम्मन मिश्रा (34) का रात में अपने बड़े भाई नन्हे उर्फ कौशल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हंगामा करते दोनों भाई घर के बाहर निकल आए। इसी दौरान आवेश में आकर बड़े भाई नन्हे ने छोटे भाई चुम्मन पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चुम्मन के पैर में दूसरी पेट और तीसरी दाहिने हाथ में हथेली के पास लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों को देख आरोपी बड़ा भाई भाग निकला।
घटना के बाद परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ नागेंद्र चौबे भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि चुम्मन नोएडा में रहकर काम करता है। वह 31 मार्च को ही घर आया था।
विज्ञापन
दोनों भाइयों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों भाइयों का विवाह नहीं हुआ है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।