फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Adulteration found in Desi Ghee and Namkeen

देसी घी और नमकीन में पाई गई मिलावट

Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Adulteration found in Desi Ghee and Namkeen
सीतापुर। जिले में मिलावटखोर मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद्य पदार्थो में मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से लिया गया देसी घी व नमकीन का नमूना राजकीय प्रयोगशाला की जांच में अनसेफ मिला है। एफएसडीए ने विक्रेता व डिस्ट्रीब्यूटर को नोटिस जारी किया है। दो सप्ताह के अंदर सेंट्रल लैब से दोबारा जांच करवाने का मौका दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान एफएसओ राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने 13 अक्तूबर 2021 को लहरपुर के केसरीगंज में कंबोज किराना स्टोर से देसी घी की जांच की। प्राथमिक जांच में इसमें मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई। इस पर इसका एक नमूना भरकर राजकीय प्रयोगशाला मेरठ में जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

वहां से आई जांच रिपोर्ट में यह अनसेफ मिला है। इसमें किसी वसा की मिलावट हुई है। इस पर विक्रेता गुरुमुख सिंह व डिस्ट्रीब्यूटर सीताराम एजेंसी सरायं मलुही खैराबाद को नोटिस जारी की गई है। दो सप्ताह के अंदर दोबारा सेंट्रल लैब से जांच करवाने का मौका दिया है। इसी तरह एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने 21 मार्च 2021 को गौरव सक्सेना मुंशीगंज निकट पानी की टंकी सीतापुर के यहां से नमकीन की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी दुकान में एनजी ब्रांड की एक नमकीन का पैकेट मिला। इसमें मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई। इसका नमूना भरकर राजकीय प्रयोगशाला मेरठ में जांच के लिए भेजा गया था। वहां से आई जांच रिपोर्ट में यह अनसेफ मिला है। इसमें सिंथेटिक कलर की मिलावट हुई है। इस पर व्यापारी को नोटिस जारी की गई है।
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. गौरव मिश्रा का कहना है बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों को संभलकर खरीदे व उनका सेवन करें। कोशिश करे कि ब्रांडेड आइटम ही खरीदे। लगातार मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से लिवर व किडनी पर असर पड़ता है। इसकी वजह से आपका पेट खराब हो जाता है। उल्टी, दस्त की शिकायतें उत्पन्न हो जाती है। लंबे समय तक इनका सेवन करने से लिवर में सूजन सहित अन्य दिक्कतें उत्पन्न हो जाती है।

विभाग की तरफ से भरे गए देशी घी व नमकीन का नमूना अनसेफ मिला है। नोटिस जारी करते हुए सेंट्रल लैब से जांच कराने का मौका दिया गया है। घी के विक्रेता ने दोबारा जांच करने का आवेदन कर दिया है।
अरविंद कुमार यादव, असिस्टेंट कमिश्रर द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed