फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action will be taken on negligence in resolving complaints

Sitapur News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in resolving complaints
सीतापुर। जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की जांच के लिए संबंधित अफसरों की ओर से फीडबैक अवश्य लिया जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग के लिए उत्तरदायी अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा जाए।

ये निर्देश डीएम अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कहीं। वह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत पात्रों को आवास आवंटित कराए जाएं। कोई भी पात्र सर्वे में न छूटे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सामूहिक विवाह कराए जाने के साथ लंबित आवेदनों का समय से सत्यापन कराया जाए। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराते हुए योजनाओं को समय से पूर्ण कराएं। राशन की रिक्त दुकानों का आवंटन समय से कराया जाए। निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने और पूर्ण कार्यों का निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र हैंडओवर कराए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed