{"_id":"5ece8f598ebc3e909e01279a","slug":"action-will-be-taken-if-you-leave-the-house-without-applying-a-mask-sitapur-news-lko5233295155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना मास्क लगाए घर से निकलना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना मास्क लगाए घर से निकलना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अब बिना मास्क लगाए घर से निकले तो कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसे लेकर बुधवार को शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी ने रोडवेज बस स्टॉप पर चेकिंग के दौरान बिना मास्क के बाहर निकलने वाले 30 लोगों का चालान किया। सभी को मास्क लगाकर ही घर से निकलने और सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई।
शासन के निर्देश पर घरों से बाहर निकलने के दौरान हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। शहर में बुधवार को लॉकडाउन में छूट के समय के बीच भी लोग बिना मास्क के चक्कर लगा रहे थे। कोई बाइक से तो कोई पैदल ही गुजर रहा था।
इन पर शिकंजा कसने के लिए सीओ सिटी ने खुद सड़क पर उतरते हुए चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज पर बिना मास्क के घर से निकलने वाले 30 लोगों का चालान किया गया। इस दौरान कई लोग कार्रवाई से बचने के लिए सिफारिश भी कराते नजर आए। बिना मास्क के गुजर रहे कुछ पुलिस कर्मियों को सीओ ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
इसके अलावा लालबाग, चुंगी चौराहा समेत प्रत्येक बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया गया। सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती जारी है। बुधवार को 30 लोगों का चालान किया गया। अब रोजाना हर चेकिंग पॉइंट पर यह अभियान चलाया जाएगा।