फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Acting State Vice President of Congress met the MP in jail and said that the party stands with him.

Sitapur News: जेल में सांसद से मिले कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष बोले साथ खड़ी है पार्टी

Mon, 17 Feb 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Acting State Vice President of Congress met the MP in jail and said that the party stands with him.
सीतापुर। जिला कारागार में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से सोमवार को कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने सांसद के भाई अनिल राठौर के साथ जेल मैनुअल के मुताबिक सांसद से मुलाकात की है। बाहर आने पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि सांसद के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक का नेतृत्व उनकी इस लड़ाई में उनके साथ है। पूरे मामले को उन्होंने वैचारिक लड़ाई बताया है। वह बोले कि सांसद के विचार कई लोगों को अच्छे नहीं लगते थे। इसलिए उनके साथ ऐसी कार्रवाई की गई है। कहा कि कोई भी व्यक्ति ईमानदारी से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके विरुद्ध षडयंत्र रच दिया जाता है। राकेश राठौर भी इसी का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार के सामने सच्चाई उजागर की जाती है, न्याय की लड़ाई लड़ी जाती है, मुश्किलें आती हैं। हम इस संघर्ष में उनके साथ हैं।
विज्ञापन

अब तक नहीं आया कोई बड़ा नेता
बता दें कि सांसद से मुलाकात की तैयारी में प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन उनकी जगह कार्यवाहक उपाध्यक्ष के आने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सपा-कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद भी पार्टी का कोई विशेष नेता अभी तक सांसद से नहीं मिला है। अब तक सिर्फ सांसद के परिजन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता और एक अध्यापक ने ही उनसे मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed