फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused of killing innocent arrested

Sitapur News: मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 06:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 May 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing innocent arrested
मृतक के पिता ने आरोपी किशोर पर लगाया था चोरी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। थाना तंबौर क्षेत्र में मासूम की हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत माखूबेहड़ मजरा अदवारी निवासी सुभाष (5) सुबह के समय घर से लापता हो गया था। रविवार दोपहर में उसका शव गांव के बाहर स्थित केले के खेत में पड़ा पाया गया।

पिता इंद्रजीत ने बताया कि गांव के एक किशोर ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। करीब दस दिन पहले उसका हसिया और बांका चोरी हो गया था। उसने किशोर पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीणों ने आपसी समझौते से मामले को शांत करा दिया था। रविवार को इंद्रजीत के बड़े पुत्र आकाश को आरोपी किशोर ने दोपहर के समय आकर बताया कि उसने सुभाष की गलादबा कर हत्या कर दी है। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करने की बात को स्वीकार की है। जल्द ही उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed