फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused of cheating Rs 40 lakh on the pretext of investment

Sitapur News: निवेश का झांसा देकर 40 लाख ठगने का जड़ा आरोप

Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 40 lakh on the pretext of investment
सीतापुर। बगिया बाजार निवासी रूबी गुप्ता ने व्यापारी नेता भगवती गुप्ता, उनके पुत्र शुभम गुप्ता, निर्भय व दो अज्ञात के खिलाफ निवेश का झांसा देकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ि़ता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता रूबी गुप्ता के अनुसार उनके पति का निधन कोविड महामारी के दौरान हो गया था। निधन के बाद भगवती गुप्ता ने उनसे संपर्क किया। पूर्व परिचित व विश्वासपात्र होने के कारण उन्होंने 40 लाख रुपये का निवेश एक जमीन में करने का झांसा दिया। साथ ही खुद भी इतनी ही रकम का निवेश करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने निवेश और लाभ का लालच देकर 40 लाख रुपये ले लिए। इनमें से 20 लाख रुपये जमीन के एग्रीमेंट और बाकी 20 लाख रुपये रजिस्ट्री के नाम पर लिए गए। भगवती गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने लगातार झूठा आश्वासन दिया कि भूमि में दोनों की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी होगी। वहीं, विपक्षी ने किसी भी रकम का निवेश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कोई पूंजी लगाएं विपक्षी 50 प्रतिशत के भागीदार बन गए। आरोप है विपक्षियों ने उन्हें मूल एग्रीमेंट के दस्तावेज नहीं दिए। पूरी जमीन बेच कर धनराशि हड़प ली। पीड़िता को यह बताया गया कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई है, वह सामान्य श्रेणी की है, जबकि वह जमीन एससी-एसटी की थी।

जिला प्रशासन की आवश्यक कानूनी अनुमति के बिना जमीन की खरीद-फरोख्त की गई। इस वजह से भूमि का दाखिल खारिज नहीं हो सका। संपत्ति पूरी तरह विवादित हो गई। आरोपियों ने उन्हें आज तक उनके रुपये नहीं लौटाए।


जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आपत्तिजनक भाषा का प्रयाेग किया। साथ ही समाज में बदनाम करने का प्रयास भी किया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है।

---------
बेटी का रिश्ता भी टूटा

पीड़िता के अनुसार उन्होंने भगवती गुप्ता के कहने पर अपनी सारी जमा पूंजी निवेश के लिए दे दी थी। उनकी पुत्री का विवाह होना था। अब उनके पास कोई आर्थिक संसाधन नहीं हैं। इस वजह से बेटी का रिश्ता टूट गया। पीड़िता ने बताया कि वह इस वक्त मानसिक तनाव में हैं।



------------
आरोप बेबुनियाद

व्यापारी भगवती गुप्ता ने बताया कि यह मेरी सगी साली है। मैंने न तो इनको किसी प्रकार का झांसा दिया है और न ही रुपये लिए हैं। मेरी तरफ से जमीन में निवेश भी नहीं कराया गया है। इनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस की जांच में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed