फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accounts of the elderly and youth taking pension

Sitapur News: खाते बुजुर्गों के और पेंशन ले रहे युवा

Tue, 23 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accounts of the elderly and youth taking pension
सीतापुर। शाहजहांपुर जिले में हुए बुजुर्ग पेंशन घोटाले की सीतापुर में हुई जांच में नए-नए खुलासे पेश आ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की टीमों की ओर से सीतापुर में खोले गए खातों की जांच की गई जिसमें अधिकांश खाताधारक युवा निकले हैं। इन युआओं में कई अनपढ़ और मजदूरी पेशा भी हैं। कमाल की बात तो ये है कि उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन


निदेशक समाज कल्याण ने शाहजहांपुर के पेंशन लाभार्थियों के खातों में किए गए फर्जीवाड़े की जांच के लिए खाता धारकों की सूची भेजी है। यह खाते जिले के एलिया, महोली, पिसावां, परसेंडी, हरगांव, सकरन, मिश्रिख, लहरपुर के विभिन्न गांवों में रहने वाले लोगों के हैं। खातों में शाहजहांपुर जिले के समाज कल्याण विभाग से बुजुर्ग पेंशन योजना की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

वहां के लाभार्थियों के खाते का बदलकर यह खेल किया गया है। इनकी छह बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट भेजी जानी है। निदेशक के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से टीमें गठित कर जांच कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार जांच 20 से 30 साल तक के उम्र वालों के खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड ने अनपढ़ और मजदूरी पेशा युवाओं को बरगला कर खाते खुलवाए। उन्हें रुपयों का लालच दिया गया। वहीं उनके परिजन खाता संबंंधी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। खाता धारक मिल भी नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पंजाब, दिल्ली गए हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि जांच की भनक लगते ही कथिल दलाल बचने के लिए लोगों को न मिलने का सलाह दे रहे हैं। जानकारों के अनुसार इस पूरे मामले में लखीमपुर जिले के एक व्यक्ति और उसके तीन रिश्तेदारों की संलिप्तता बताई जा रही है। उसे मास्टर माइंड का नजदीकी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed